फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू नदी पर दो लेन पीपा पुल का निर्माण कार्य तेज

Sun, 08 Mar 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सरयू नदी में बिछाये जाने लगे पीपा बनाने के लिए ड्रम।
विज्ञापन
गणेशपुर। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर सरयू नदी पर दो लेन के पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जर्जर संजय सेतु की मरम्मत के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए यह पुल बनाया जा रहा है। शनिवार को करीब दस पीपा बिछाए गए।
विज्ञापन

यह पीपा पुल बाराबंकी समेत आठ जिलों और नेपाल देश को जोड़ने में सहायक होगा। दोनों ओर से वाहनों के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए इसे दो लेन का बनाया जा रहा है। पुल निर्माण में कुल 220 पीपा लगाए जाएंगे, जिसमें जाने वाली लाइन में 110 और आने वाली लाइन में 110 पीपा होंगे। इन पीपों को दो-दो की जोड़ी में जोड़कर एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा।
इससे पुल पर अप और डाउन दोनों तरफ से यातायात संचालित हो सकेगा और जाम की समस्या नहीं होगी। जहां पानी है, वहां ड्रम बिछाए जाएंगे, जबकि रेतीली बालू वाले स्थानों पर लोहे की मोटी चादर बिछाई जाएगी। यह व्यवस्था छोटे वाहनों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। पीपा पुल तैयार होते ही संजय सेतु की मरम्मत शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस पीपा पुल की अनुमानित लागत लगभग 6.28 करोड़ रुपये है। यह पुल रामनगर क्षेत्र में जर्जर संजय सेतु की मरम्मत के दौरान वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। इसके बनने से क्षेत्रीय यातायात पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। यह बाराबंकी और आसपास के जिलों के साथ नेपाल तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें