फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की बैरक में गोली लगने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन में सिपाही सोनू कुमार द्वारा आत्म हत्या किए जाने के बाद घटना स्थल की जांच कर - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन के बैरक नंबर छह में रविवार सुबह एक सिपाही की इंसास रायफल से गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर एसपी समेत आला अफसर पहुंचे और जांच शुरू की है। पुलिस ने सिपाही की सर्विस रायफल कब्जे में ली है। सिपाही ने आत्महत्या की है या फिर यह हादसा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं परिजनों ने इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के अतरौली धीरूपुर के रहने वाले सोनू कुमार रावत (25) वर्ष 2016 बैच का सिपाही था। बीते 10 मार्च 2021 को सोनू गोंडा जिले से स्थानांतरित होकर बाराबंकी आया था। शनिवार को सोनू एक दरोगा और तीन अन्य सिपाहियों के साथ मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी सिराज को झारखंड जेल में दाखिल करने गया था। इसके बाद रविवार सुबह अपनी बैरक नंबर छह में मेस से खाना लाकर खाने के बाद करीब नौ बजे उसकी गोली लगने से मौत हो गई। सिपाही को एक गोली दाढ़ी के नीचे बायीं तरफ लगी थी जो दाहिनी आंख के पास से पार होते हुए निकली थी।
गोली चलने के समय उसकी बैरक के अन्य साथी मौजूद नहीं थे। गोली की आवाज सुनकर दौड़े पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया। हादसे के बाद मौके पर ही सिपाही की रायफल पड़ी हुई थी। वह सादे कपड़ों में था। सूचना पाकर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी अवधेश सिंह, सीओ सिटी सीमा यादव और एडीएम संदीप गुप्ता, एसडीएम अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक के परिवारजन को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के बैरक में एक सिपाही की उसकी सर्विस रायफल से चली गोली से मौत हो गई है। गोली चलने का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉट्सएप आदि खंगाला जा रहा है। मोबाइल कॉल से पता चला है कि आखिरी बार उसकी अपने भाई अभय से बात हुई थी। सिपाही की पोस्टिंग अभी पुलिस लाइन में ही थी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें