फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने किया संविधान का अपमान

Wed, 26 Jun 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्ष 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में काली पट्टी बांधने के साथ ही जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि सिर्फ लालच व अहंकार के कारण देश में आपातकाल लागू हुआ। मीडिया पर बैन लगा कर लोकतंत्र की नृशंस हत्या कर दी गई। लेकिन आज आपातकाल के समय संघर्ष करने और यातनाएं सहन करने वालों के साथ पूरा देश खड़ा है। कहा कि संविधान में सर्वाधिक संशोधन करने वाली कांग्रेसी हुकूमत ही है। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इतिहास के इस काले अध्याय का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र बहाल हुआ। संगोष्ठी में पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह व जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें