बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर के सूरजपुर गांव में 80 लाख रुपये तथा ब्लॉक पूरेडलई के रहिमापुर गांव में 65 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन यानी बरात घर बनाने को मंजूरी मिली है। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति मिल गई है।
इन दोनों गांवों में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी। ग्रामीणों को शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम और बरात ठहराने के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, जिससे उन्हें निजी स्थानों या महंगे इंतजामों का सहारा लेना पड़ता था। मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह पहल खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहद राहत देने वाली है। विभिन्न धार्मिक आयोजन, पंचायत बैठकें और सामूहिक कार्यक्रम एक ही स्थान पर सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।