फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर को मिला सम्मान तो खिले चेहरे

विज्ञापन
बाराबंकी। जनेस्मा महोत्सव समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी व प्राचार्य द्वारा सम्मानि? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। जनेस्मा महोत्सव के समापन अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और एसपी यमुना प्रसाद ने सम्मानित करने के बाद कहा कि लक्ष्य तय कर मेहनत से जुट जाएं तो दुनिया की कोई ताकत आपको रोक नहीं सकती।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हुआ जनेस्मा महोत्सव में जिले भर के 23 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग ही नहीं किया, बल्कि बेहतर प्रदर्शन कर विजेता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। गुरुवार को कॉलेज के डॉ. जेपीएन सिंह सभागार में समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को एक-एक कर सम्मानित किया गया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अगर आपकी नजर आपके लक्ष्य पर रही तो दुनिया की कोई ताकत उसे हासिल करने से रोक नहीं सकती।
दूसरे सत्र में एसपी यमुना प्रसाद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन में उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात है। जो समय हमें मिला उसका भरपूर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि यह समय दोबारा वापस नहीं आएगा। कॉलेज के प्राचार्य डा. रामशंकर यादव ने कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर डा. संजय अग्रवाल, डा. अनिल श्रीवास्तव, दरख्शां शहनाज, डा. अनुपमा, चीफ प्राक्टर डा. शार्दुल विक्रम सिंह, डा. केके सिंह, डा. बीके गुप्ता, डा. लाल मृगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जनेस्मा महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में अंजली व बालक वर्ग में मयंक चैम्पियन रहे। गुरुवार को प्रतियोगिता के चैम्पियन समेत अन्य विजेताओं को प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें खेलकूद के अलावा, मेंहदी, रंगोली, भाषण, वाद विवाद आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के अलावा, मीडिया, कला व संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें