फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंकी के 11 सभासदों का सामूहिक इस्तीफा

Sun, 29 May 2016 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार को जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा देने जाते बंकी नगर पंचायत के सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत बंकी के 11 सभासदों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा तहसीलदार को साैंप दिया है। दो दिन से सभी सभासद चेयरमैन के खिलाफ धरने पर बैठे थे। इन सभी की मांग है कि भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने के बाद हुई जांच में दोषी पाई गईं चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन


नगर पंचायत बंकी के सभासद बीते दो दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। शनिवार को यहां के 11 सभासदों ने डीएम को संबोधित सामूहिक इस्तीफा तहसीलदार सदर उमेश सिंह को साैंप दिया है। सभासदों ने मांग करते हुए कहा है कि नगर पंचायत में हुए करोड़ों रुपये घोटाले की जांच डीएम स्तर से कराई जाए और भ्रष्टाचार में लिप्त मिली नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके सभी अधिकार सीज किए जाएं। इन्ही मांगों को लेकर सभासदों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।

सामूहिक इस्तीफा देने वाले 11 सभासदों का आरोप है कि बंकी नगर पंचायत में बीते दो साल में करीब दो करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में डीएम स्तर से चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर विकास विभाग को पत्र भी भेजा गया था लेकिन उसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जाता है और चेयरमैन सिर्फ अपने चहेतों को ही काम देकर भ्रष्टाचार फैलाए हुए है। और भी कई तरह के आरोप सभासदों द्वारा लगाए गए हंै।
विज्ञापन


बंकी नगर पंचायत के सभासद अजीत झा, शाहनूर निजामी, मोहम्मद रईस, संजय श्रीवास्तव, बैजनाथ श्रीवास्तव, शशी यादव, आयशा हमीद, पुष्पा गौतम, तारिक अहमद आदि सभासदों ने अपना सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें