फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुबह-शाम ठंड ने किया परेशान, दोपहर में धूप से राहत

Mon, 01 Jan 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन दिनों तक कोहरे और धुंध के असर के बाद रविवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो ठंड से मामूली राहत मिली। हालांकि सुबह और शाम को ठंड का सितम जारी रहा, जिसके चलते तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कोहरे का असर नहीं हुआ, लेकिन गलन भरी ठंड ने लोगों को छुट्टी के दिन घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगा और दोपहर 12 बजे तक तेज धूप निकल आई, जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। शाम तक धूप का असर रहा। हालांकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर गलन भरी ठंड का एहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,

जो शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि नए साल के पहले दिन भी मौसम के हालात कुछ इसी तरह बने रहेंगे। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में धूप का असर करीब एक घंटे तक ही देखने को मिला, जिसके चलते लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। क्षेत्र में जलाए जा रहे अलाव भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें