फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुबह-सुबह संयोग, लाखों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में योगाभ्यास
विज्ञापन
बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह चहुंओर योग का उत्सव दिखा। भोर से ही हर गली, मोहल्ले, स्कूल, कॉलेज और पार्क योगमय हो उठे। बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी ने सामूहिक योग किया। हर आयु वर्ग के लोग योग में लीन नजर आए। योगाभ्यास के साथ लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रण लिया।
विज्ञापन


मुख्य आयोजन शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में हुआ। प्रभारी मंत्री सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, डीएम शशांक त्रिपाठी समेत सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्म योग क्रियाओं से हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम, पुलिस लाइन, जेल, कैलाश आश्रम, आईटीआई महुआमऊ, कमला नेहरू पार्क समेत जिले भर में योग सत्र हुए। गायत्री शक्ति पीठ पर राम स्वरूप यादव ने योग कराया। एसपी पाठक ने पुलिसकर्मियों संग कपालभाति व प्राणायाम कराया।
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घर-घर उत्साह दिखा। रामनगर यूनियन इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय बहरौली व निंदूरा, कोटवाधाम, हैदरगढ़, फतेहपुर रामसनेहीघाट में भी सामूहिक योग सत्र हुए। जिले भर में करीब पांच लाख लोगों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें