फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दस एकड़ में बनेगा सीएम मॉडल स्कूल, पढ़ेंगे तीन हजार बच्चे

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय।
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बंकी ब्लॉक के पलिया मसूदपुर गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इसको लेकर मंगलवार को 23.42 करोड़ के बजट को मंजूरी देते हुए 11.71 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। जल्दी स्कूल के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। परियोजना के निर्माण की जिम्मेदार सीएनडीएस संस्था को दी गई है। यह जानकारी खाद, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह जिले का पहला ऐसा आधुनिक विद्यालय होगा, जिसमें तीन हजार बच्चों को मुफ्त में गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी। इस स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षण कार्य होगा। ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों का समग्र विकास हो सकें। यहां यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम के अनुसार विज्ञान, गणित, वाणिज्य और कला वर्ग में पढ़ाई होगी। इसके अलावा, शिक्षकों की तैनाती भी उत्कृष्टता के आधार पर की जाएगी, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभिभावकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री को बधाई पत्र भेजने का फैसला किया है। ताकि सरकार की इस पहल को और मजबूती मिले। आने वाले वर्षों में यह विद्यालय जिले के शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगा। (संवाद)
विज्ञापन

शहर के बच्चे भी पढ़ने जाएंगे गांव

पलिया मसूदपुर गांव शहर से करीब सात किमी दूर है। 10 एकड़ जमीन में बनने वाले इस स्कूल के निर्माण के बाद क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल बनने के बाद शहर के बच्चे भी यहां पढ़ने के लिए आएंगे।
विज्ञापन


शिक्षण की मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
- स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग
- मॉड्यूलर विज्ञान प्रयोगशालाएं (रसायन, भौतिकी, गणित, कंप्यूटर, भाषा)
- पुस्तकालय, खेल मैदान, ओपन जिम और मल्टीपल एक्टिविटी हॉल
- सोलर पैनल और वर्षा जल संचयन इकाइयां
- आरओ एवं यूवी वाटर प्लांट, मिड-डे मील की केंद्रीकृत किचन और डायनिंग हॉल
- भूकंपरोधी निर्माण और ऊर्जा कुशल वास्तुकला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें