फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 10 लाख रुपये व 15 लाख के जेवर उड़ाने वालों का लगा सुराग

Tue, 20 Feb 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में डबल डेकर बस से 10 लाख रुपये व 15 लाख के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस की चार टीमें जांच में लगाई गई हैं। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल फोन की लोकेशन से लेकर अन्य सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी जिले के बाहर के हैं।
विज्ञापन



लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कोटवासड़क के पास सालासर ढाबे पर रविवार को सुबह करीब छह बजे डबल डेकर बस रुकी थी। इस दौरान बसंतपुर गोरखपुर निवासी व्यापारी आशीष वर्मा व अरविंद श्रीवास्तव निवासी पंडितपुर महोना जनपद सिद्धार्थनगर की सीट पर रखे बैग गायब हो गए थे। आशीष के बैग में करीब 15 लाख रुपये के जेवर तो अरविंद के बैग में 10 लाख रुपये रखे थे।

इस मामले में एसपी ने रामसनेहीघाट कोतवाली की दो पुलिस टीमें, सर्विलांस च स्वाट टीम को लगाया है। एक-एक बिंदु की पड़ताल चल रही है। ढाबा संचालकों से भी पूछताछ हुई है। पुलिस अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है, मगर सूत्रों के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह बाहरी जिले का है। इस गिरोह ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया। एसएचओ ओपी तिवारी ने बताया है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन








इससे पहले भी चोर उड़ा चुके हैं रुपये
कोटवासड़क (बाराबंकी)। इससे पहले 15 अक्तूबर 2022 को रामनगर के तिवारी ढाबा पर गोंडा जिले के कृष्ण कुमार मिश्रा के साढ़े नौ लाख रुपये चोरों ने उड़ा दिए थे। 13 जनवरी 2021 को बिहार निवासी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन साण्डिल्य का एक लाख 29 हजार रुपये से भरा बैग बस से चोरी हो गया था। 26 अक्तूबर 2016 को भी दिल्ली निवासी अरुण गर्ग का दो लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग रामसनेहीघाट में एक ढाबे के पास बस से चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें