फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पटाखा छुड़ाने को लेकर चटकीं लाठियां, नौ घायल

Wed, 11 Nov 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़।
विज्ञापन

सुबेहा के फूल शाह गढ़ी गांव में रविवार शाम दिवाली पर पटाखा छुड़ाने को लेकर रामबक्स व धर्मराज के पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। रामबक्स का कहना है कि धर्मराज व उनके परिवार के लोगों ने बच्चों को पटाखे छुड़ाने से मना किया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी जबकि धर्मराज ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते रामबक्स पक्ष के लोग उनके दरवाजे के सामने पटाखे छुड़ा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मारपीट में रामबक्स, लवकेश, राजरानी और रमरेश को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से धर्मराज, अखिलेश, अनारकली, गीता, राकेश जख्मी हुए हैं। सीओ समीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें