फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश में बहे जलनिकासी के दावे, सड़कें लबालब

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था के तमाम दावों की पोल खोल दी। शहर से लेकर तहसील मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। शहर में गैस कंपनी की ओर से खोदे गए गड्ढों के कारण रोडवेज बस स्टैंड पर हर तरफ कीचड़ हो गया, जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं हाईवे से लेकर तहसील और ब्लॉक दफ्तर के परिसरों में पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सुबह करीब 11 बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते शहर के तमाम नाले उफना गए और सड़कों पर पानी भरना शुरू हो गया। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से लेकर तमाम सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया। हाईवे पर नाका तिराहा, विशाल मेगामार्ट, पल्हरी के पास पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। बेगमगंज, विकास भवन मार्ग, जिला अस्पताल, मुंशीगंज से लईया मंडी जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। सीमा विस्तार वाले इलाकों में नाले और नालियां न बने होने से हालात बदतर हो गए। डीआरडीए कार्यालय से तहसील की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव से अधिवक्ताओं और आम लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।









बस स्टैंड पर कीचड़, यात्रियों को परेशानी

शहर के पुराने बस स्टेशन परिसर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कई दिनों पहले गड्ढा खोदा गया था। यहां पर मिट्टी का टीला लगा दिया गया है। बारिश के कारण पूरे बस स्टैंड व देवा मार्ग पर मिट्टी फैल गई है, जिससे कीचड़ जैसे हालात हो गए हैं। यात्रियों को यहां बसों का इंतजार करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं बसों के प्रवेश और निकासी में समस्या आ रही है। ऐसे में जाम की स्थिति बार-बार पैदा हो रही है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के निकट गड्ढा खोदे जाने से आसपास के पटरी दुकानदार परेशान हैं। डीएम आवास के सामने भी कई दिनों से पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन








यहां भी हो गया जलभराव
रामसनेहीघाट में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोटवासड़क में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। सर्विस रोड से लेकर हाईवे तक पानी भर गया। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के महाराजगंज, भिटरिया-दरियाबाद मार्ग, चुरई, रेहरिया, ईश्वरीगंज, लालगंज से संतोषीकापुरवा तक जलभराव की समस्या रही। सिरौलीगौसपुर में संयुक्त चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर जलभराव से मरीजों व छात्र-छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं। देवा में ब्लॉक परिसर, फतेहपुर में तहसील व ब्लॉक परिसर में पानी भर गया। जैदपुर कस्बे में नाला सफाई न होने के कारण मोहल्ला छोटीबाज़ार में जलभराव हो गया। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें