फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापरवाही बरतने में शहर चौकी इंचार्ज लाइनहाजिर

Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चकबंदी लेखपाल आकांक्षा अवस्थी के घर हुई चोरी की घटना के खुलासे में लापरवाही बरतने पर नाराज एसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने शहर चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

12 अप्रैल की रात सत्य प्रेमी नगर निवासी लेखपाल आकांक्षा अवस्थी अपनी ससुराल अमेठी गई थी। इसी दौरान उनके घर से 2.70 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। जांच में सामने आया कि चोरी का आरोप उन्हीं के घर में रहने वाले एक व्यक्ति पर है। इसके बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज करने में ढिलाई बरतते हुए उसे पेंडिंग में डाल दिया। दबाव बढ़ने पर तीन दिन पूर्व चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की बात कही गई। चौकी पुलिस की इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए एसपी के निर्देश पर शह चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें