फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सहालग में शहर बेहाल, सड़क पर पार्किंग

Thu, 26 Feb 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बरात घर और लॉन के पास पार्किग न होेने से सड़कों पर निकलना दुर्भर हो जाता है। हालात तब और खराब हो जाता है जब बराती सड़क पर निकलते है। ऐसे मे चार व दो पहिया तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मंगलवार को शहर में 50 से ज्यादा शादियां हुईं। बरातियों ने एक लेन को पूरी तरह से कब्जे में कर लिया था। इससे शहर से गुजरे पुराने लखनऊ अयोध्या हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शादी समारोहों में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे या एक लेन में खड़े कर देते हैं। वहीं, डीजे की धुन पर नाचते-गाते बराती आधी सड़क घेर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शहर से गुजरे पुराने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। आवास विकास क्षेत्र के पास एक शादी समारोह में बरातियों के सड़क पर नाचने से लंबा जाम लग गया। असैनी मोड़ स्थित एक लॉन के बाहर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे एक लेन पूरी तरह घिर गई। शहर में दो दर्जन से अधिक लॉन और होटल संचालित हैं, लेकिन अधिकतर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं है। पूर्व में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह की गाड़ी भी असैनी मोड़ के पास करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही थी। इसके बाद लॉन संचालकों को जाम से बचाव के लिए कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन निर्देशों का पालन होता नहीं दिख रहा है।
एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के सभी बरात घर और मैरिज लॉन की चेकिंग कर पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। जिन बरात घरों और लॉन में पार्किंग की व्यवस्था नहीं पाई गई या पार्किंग स्थल पर कर्मचारी तैनात नहीं मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें