फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्रिसमस की रही धूम, जन्मे यीशु, मनाईं खुशियां

Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के सेंट एंथोनी स्कूल के चर्च में क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना पढ़तीं श्रद्धालु। 
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रभु यीशु का जन्मदिवस सोमवार को जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शहर स्थित विभिन्न चर्चों में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और यीशु के जन्मदिन की बधाई दी। जरूरतमंदों में उपहार बांटकर मानवता का संदेश दिया। सेंट एंथोनी में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मेथोडिस्ट चर्च में सोमवार सुबह आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में लोगों ने हिस्सा लिया व कैंडल जलाई। इसके साथ ही प्रभु यीशु मसीह की पूजा की। फादर किस्टोपुर सैमुअल ने यीशु के बारे में बताया। मनोज दयाल, रोहित स्टोफर, लिली आदि ने कैरल गाए। सेंट एंथोनी स्थित चर्च में शनिवार रात प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाया गया। जैसे-जैसे यीशु के जन्म की बेला नजदीक आने लगी, हर कोई उत्साहित हो उठा। आया है आया है प्रभु यीशु आया है... आदि गीत गाए।
जार्ज फर्नांडीज ने कहा कि क्रिसमस का पर्व शांति, सद्भाव, व भाई-चारे का संदेश देता है। सोमवार सुबह केक काटा गया और गीत गाए। एबीसी चर्च में पहुंचे ईसाई समुदाय के लोग पूजा व प्रार्थना में व्यस्त रहे। आनंद भवन स्कूल स्थित चर्च में भी भीड़ रही। महिलाओं, बच्चों, युवक व युवतियों का चर्च में आने का क्रम दिन भर चला। कार्यक्रम के दौरान कैरल गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

बच्चों को कराया शैक्षिक भ्रमण
क्रिसमस पर्व पर स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान व ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के 150 छात्र-छात्राओं का जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गोमतीनगर लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों को कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें