फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Fri, 11 Dec 2015 11:06 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की भोर से ही सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा रखी है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप रहने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड तेज हो गई। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सर्द हवाएं बहने से ठंडक भी अधिक रही। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल व कोहरा का भी मिला जुला असर रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन सर्द हवाएं बहती रहीं। शाम ढलते ही ठंडक फिर से तेज हो गई।

शुक्रवार को तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के योगेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जिससे ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें