फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम, जूडो में दावपेंच

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत सांस्कृृृतिक कार्यक्रम व जूडो खेल का आयोजन हुआ, जिसमेें करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मशाल रैली को सीडीओ एकता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली नाका सतरिख, धनोखर चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए डीएम आवास पहुंची। यहां पर डीएम अविनाश कुमार ने रैली को उन्नाव के लिए रवाना किया।
विज्ञापन



रैली को रवाना करने के बाद डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 25 मई से तीन जून तक उत्तर प्रदेश के चार जिले वाराणसी. गोरखपुर, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर तथा नई दिल्ली में 21 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में योगासन एवं कुश्ती, गोरखपुर में रोइंग, लखनऊ में तीरंदाजी, जूडो, मलखंभ, वॉलीबॉल, फेसिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रगबी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबाल (पुरुष/महिला), टेनिस और गौतमबुद्धनगर में तैराकी कबड्डी, बाॅक्सिंग, बास्केटबाल एवं वेटलिफ्टिंग तथा दिल्ली में शूटिंग आयोजित की जाएगी।


सीडीओ ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए हर जिले में मशाल रैली आयोजित की जा रही है। सोमवार की रात प्रचार वाहन एवं वॉलेंटियर्स आए थे, इनका बाराबंकी की सीमा पर स्वागत कर उन्हें जिले में ठहराया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक भारत श्रेष्ठ भारत व भक्तिगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं जूडो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर सचिव जिला ओलंपिक संघ धीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेश चंद्र यादव, बीएसए संतोष देव पांडेय, जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें