सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बदलूपुरवा गांव निवासी सकटु के पुत्र कुलदीप (14) को घर के अंदर सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। कुलदीप की मौत से परिवारीजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।