सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। करंट की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत बनमऊ निवासी विपिन (11) पुत्र रामू घरेलू उपकरण से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।