फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कल्याणी में डूबकर बालक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बांका नगर डिंगरी में कल्याणी नदी में नहाने गए किशोर की मृत्यु के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-ग
विज्ञापन
घुघंटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर में सोमवार को कल्याणी नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। अफरातफरी के बीच एक को तो किसी तरह निकाल लिया गया मगर दूसरे बालक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रो-रोकर परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के बांका नगर डिंगरी गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र सचिन (8) सोमवार को गांव के ही चार-पांच हम उम्र बच्चों के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर कल्याणी नदी में नहाने गया था। नहाते समय नदी में उग आए सब्जी के रूप में प्रयोग किए जाने वाले करमुआ साग को तोड़ने लगे।

अचानक सचिन गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मनीष (8) ने शोर मचाया और वह भी नदी में आगे बढ़कर डूबने लगा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। तब तक सचिन डूब गया था मगर मनीष को लोगों ने बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान कुछ ही देर बाद नदी में सचिन का शव मिल गया। बच्चे का शव देखकर पिता राजेंद्र और मां रीमा बदहवास हो गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को संभाला। गरीब परिवार पर गाज गिरने से पूरा गांव शोक में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सचिन को सीएचसी घुंघटेर ले गई जहां मृत घोषित कर दिया गया। घुंघटेर के थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें