फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलवारी गांव और बांध का निरीक्षण कर लौट गए प्रमुख अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र के तराई क्षेत्र को कटान से बचाने के लिए चल रही परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को प्रमुख अभियंता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेलवारी गांव और बांध का निरीक्षण कर औपचारिकता निभाई और वापस लौट गए।
विज्ञापन

रविवार को बाढ़ खंड के प्रमुख अभियंता अशोक कुमार सिंह ने परियोजना से कराए गए कार्य का सबसे पहले तेलवारी गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। खराब मौसम के कारण सिर्फ बांध से निरीक्षण करके कराये गये कार्यों को देखा और वापस लौट गए।
उन्होंने कहा की जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आना था लेकिन खराब मौसम के कारण मंत्री जी का दौरा रद्द हो गया। इसलिए कराये गए कार्यों की जमीनी हकीकत देखने के लिए स्वयं आएं हैं। बारिश होने की वजह से वह गाड़ी से नहीं उतर सके।
विज्ञापन

अलीनगर रानीमऊ तटबंध से तेलवारी गांव को जाने के लिए जैसे ही गाड़ियों का काफिला नीचे उतारा, वैसे ही गाड़ी उसी में फंसने लगी जिनको ट्रैक्टर द्वारा निकाला गया। इसके बाद वह गोबरहा, कहरानपुरवा आदि गांव का निरीक्षण किए बिना ही लौट गए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह, अवर अभियंता राकेश भास्कर, घनश्याम बाजपेई, अंकित सिंह, धनंजय तिवारी व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें