फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व का अगाज

Fri, 04 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
छठ पूजा के सामान की खरीदारी को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहाय खाय रस्म के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने नहाने के बाद पूरे दिन व्रत शुरू किया। नहाने के बाद पूजा-अर्चना के बाद लौकी की सब्जी व चने की दाल का भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। घरों में शाम को छठ मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। 
विज्ञापन


बाजार में गागरा और सुथनी की खूब डिमांड रही। गागरा व सुथनी दोनों ही बिहार प्रांत में उत्पादित होने वाले फल हैं। छठ पूजा में इन फलों को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। सुथनी देखने में आलू जैसा होता है, इसका स्वाद शकरकंद जैसा मीठा होता है। वहीं गागरा मुसंमी जैसा होता है लेकिन इसका आकार काफी बड़ा होता है।

बाजार पहुंची महिलाओं ने पूजा में जरूरत की सामग्री कच्ची हल्दी, कच्ची अदरख, कच्ची गाजर, शकरकंद, आंवला, कैथा, कमरान, पनियाला, अनानास, गन्ना, सिंघाड़ा, शरीफा, केला, सेव, संतरा, कच्ची सुपारी आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन


महिलाओं ने परंपरा के अनुसार नहाने के बाद पूजा अर्चना की और लौकी की सब्जी व चने की दाल स्वयं बनाया, उसका भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। शाम को घरों में महिलाओं ने छठ मइया के पारंपरिक गीत गाए। केरवा जे फरेला घवद से ओह पे सुगवा मंडराय.., कातिक मास अइले परब, नदी के घाट पे हमहूं अरघिया देबई हे छठि मइया.., हम न जइब दूसर घाट हे छठि मइया., हम छठ करबो न.. आदि पारंपरिक गीत गाए। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें