फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छठ महापर्व आज से

Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
धनोखर बाजार में सूप खरीदतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। मनोरथ पूरा करती सूर्य व छठ मइया की उपासना का पर्व मंगलवार से शुरू होगा। नहाय-खाय के साथ ही घरों में सादा भोजन व सुशोभिता बनाया जाएगा। खास बात यह है कि पूर्वांचल का यह महापर्व जिले के कोने-कोने में मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन


छठ पूजा को लेकर जहां घरों में जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं, वहीं महिलाए घर में काम करते हुए छठ मइया के गीत भी गा रही हैं। सोमवार को बाजार में महिलाओं ने सूप व दौरी आदि की खरीदारी की। सौभाग्य, आरोग्य और समृद्धि देने वाला छठ महापर्व मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा।

छठ पूजा को लेकर शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित बड़ा पार्क, पीएससी, नागेश्वर नाथ धाम परिसर, चिलहटा घाट, पुलिस लाइन, आलापुर, सतोखर तालाब व बंकी समेत अन्य कई स्थलों पर घाट और कृत्रिम घाट सजाकर चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें