फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा की दुकानों पर हुई छापामारी

Tue, 24 Nov 2015 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसडीए लखनऊ और सीतापुर की टीम में जिले में गुटखे की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी करने आई टीम ने इस दौरान दो दुकानों से तीन गुटखे के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। टीम की इस कार्रवाई से जिले के गुटखा विक्रेताओं में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। टीम किधर गई इसकी जानकारी व्यापारी एक दूसरे से मोबाइल पर लेते देखे गए।
विज्ञापन



एफएसडीए लखनऊ के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम गुप्ता तथा सीतापुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएस कामले ने जिले में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह और अजय वर्मा के साथ शहर के धनोखर चौराहा स्थित एक गुटखे की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने यहां से पुकार नामक गुटखे का नमूना भरा। टीम द्वारा छापा मारे जाने की जानकारी जैसे ही अन्य व्यापारियों को हुई। भारी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे।


व्यापारियों को आक्रोशित होता देख सुरक्षा के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया तब जाकर एक नूमना भरा जा सका। इसके बाद टीम फतेहपुर पहुंची यहां पर टीम ने एक गुटखा दुकान से पान पराग और कायम गुटखा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। टीम द्वारा की गई छापेेमारी की सूचना पूरे जिले में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें