फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से उड़ाए 48 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में रुस्तमपुरवा निवासी सीताराम यादव ने चार जुलाई को एक ऑनलाइन शापिंग साइट से करीब पांच सौ रुपये का ब्लूटूथ मंगाया था। 11 जुलाई को ब्लूटूथ की डिलीवरी मिली और सीतराम ने नकद भुगतान किया। पैक खोलने पर ब्लूटूथ पुराना निकला। उसे वापस करने के लिए कंपनी कस्टमर केयर नंबर कर कॉल की। कस्टमर केयर अधिकारी ने बताया कि कुछ देर में उसके मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल पर जानकारी देनी होगी जिसके बाद खाते में पैसा वापस हो जाएगा। 17 जुलाई को एक कॉल आयी। फोन करने वाले ने मोबाइल में एक एप डाउनलोड करने को कहा। उस एप को खोलकर खाता नंबर और एटीएम का पिन लिखने को कहा। ऐसा करते ही सीताराम के खाते से 48 हजार रुपये निकल गए। ठगी का एहसास होने पर सीताराम ने साइबर सेल में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें