फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रगुप्त मौर्य ने रखी थी अखंड भारत की नींव : राजरानी

Fri, 17 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में बंकी के शिव मंदिर उत्तर टोला में चंद्रगुप्त मौर्य की 2371वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। समारोह का संचालन संयोजक रामनाथ मौर्य ने किया, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी जय राम मौर्य ने की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य ने छोटे-छोटे राज्यों को एक सूत्र में बांधकर एक शक्तिशाली और अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने अपने गुरु चाणक्य के मार्गदर्शन में विदेशी आक्रांताओं का सामना किया और विश्व विजेता सिकंदर तथा उसके सेनापति को पराजित कर भारतीय पराक्रम का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रसभा परिषद के अजय सिंह ने कहा कि जो समाज अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों से प्रेरणा नहीं लेता, वह प्रगति नहीं कर सकता। नई पीढ़ी इससे प्रेरणा ले। इस अवसर पर रामकुमार मौर्य, दयाशंकर मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें