फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ई-पॉस से होगा चालान, मौके पर जमा हो सकेगा जुर्माना

Thu, 21 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब और सख्ती कार्रवाई होगी। इसके लिए चालान की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग ई-पॉस मशीनों का सहारा लेगा। एआरटीओ कार्यालय को कुल चार ई-पॉस मशीनें सौंपी गई हैं। इसके जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालक का चालान काटने के साथ ही मौके पर जुर्माना राशि को जमा करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि चालान की नई व्यवस्था को अगले सप्ताह से अमल में लाया जाएगा। इससे वाहन चालकों चालान राशि जमा करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। चालान राशि जमा करने के लिए अलग से कार्यालय तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी। प्रवर्तन दल मौके पर ही वाहन स्वामी को चालान शुल्क जमा करने का विकल्प देगा।
इसके लिए दो तरीके होंगे। वाहन चालक विभाग का क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत ऑनलाइन भुगतान अथवा डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वैप करके शुल्क जमा कर सकेंगे। बताया कि प्रवर्तन दल और एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को ई-पॉस मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद अगले सप्ताह से मशीनों से चालान करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दो मशीनें प्रवर्तन दल को, दो दफ्तर में
विभाग को मिली चार मशीनों में से दो प्रवर्तन दल को दी जाएंगी। यह दल सड़क पर चेकिंग के दौरान इन्हीं मशीनों से चालान काटेंगे। बाकी दो मशीनें कार्यालय में रहेंगी, जहां पटल सहायक इनके जरिए चालान शुल्क राशि जमा करने निपटारा कर सकेंगे।
ऐसे कार्य करेगी ई-पॉस मशीन
ई-पॉस मशीन एक हैंडहेल्ड डिवाइस है, जो डिजिटल भुगतान के लिए प्रयोग होती है। इसमें क्यूआर कोड स्कैनर और कार्ड स्वैप की सुविधा रहती है। मशीन सीधे परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल से जुड़ी होगी। चालान काटते ही राशि पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी। मौके पर ही जुर्माना जमा करने से समय और भागदौड़ दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें