फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो मकानों से छह लाख के नकदी-जेवर उड़ाए

Thu, 27 Apr 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला व असंद्रा थाना क्षेत्रों में दो मकानों पर धावा बोलकर चोर नकदी-जेवर समेत छह लाख रुपये से अधिक का माल ले गए। असंद्रा इलाके में चोरों ने का कमरा बाहर से बंद कर परिवार को उसी में कैद कर दिया। असंद्रा थाना क्षेत्र के सरवनपुर मजरे मोतिकपुर गांव निवासी कन्हैयालाल मौर्य मंगलवार रात भोजन कर अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। उनके अनुसार, रात में चोर पीछे से मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और नीचे उतर आए। जिस कमरे में कन्हैयालाल और उनका परिवार सो रहा था चोरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया और बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे करीब दो लाख के जेवर व सैंतीस हजार की नकदी उठा ले गए। असंद्रा थाना प्रभारी अमर सिंह चौरसिया ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। वहीं, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज कस्बा निवासी जागेश कश्यप भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। वह सूरतगंज में जनरल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ श्री श्याम भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। चोरों ने कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाला था। चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर व 90 हजार नगदी ले गए। जागेश के अनुसार, चोर घर में पीछे की दीवार फांद कर पहुंचे थे। सीओ फतेहपुर रघुवीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूर्ति चोरी में 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव स्थित मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुुुराग नहीं मिला है। वहीं, एसपी ने सर्विलांस व स्वाट टीम को भी खुलासे के लिए लगाया है। सोमवार रात ठाकुरद्वारा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीताजी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। इन मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला क्योंकि डॉग स्क्वॉयड घूम फिर कर गांव में ही रह गया था। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें