बड्डूपुर। डफ्फरपुर चौराहे के पास रहने वाले किसान देवकीनंदन सिंह के मकान से चोर 20 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह परिजनों को कमरे में रखा सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ बाहर सो रहे थे। इसी दौरान रात में किसी समय चोर मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो जोड़ी सोने के झाले, मंगलसूत्र, सोने की माला, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल और 20 हजार रुपये लेकर भाग निकले। बड्डूपुर के एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)