रामनगर। सुढ़ियामऊ निवासी विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विनय वर्मा को धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। विनय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक वॉयस रिकॉर्डिंग आई। इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।