सिरौलीगौसपुर। बदोसराय क्षेत्र में धान की रोपाई के इंतजार में खेत में बैठी युवती से छेड़छाड़ और पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। एसीजीएम कोर्ट संख्या 12 के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पीड़िता के मुताबिक, पांच जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे सीताराम, पवन और आदर्श सिंह ने उनसे अभद्रता व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कपड़े फाड़ दिए। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।