फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेना के जवान से मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डड़ियामऊ गांव में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल करने व सोने की चेन छीनने के मामले में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवीर सिंह ने एसीजेएम कोर्ट-11 में अर्जी देकर बताया कि उनका पुत्र यशवीर सिंह थल सेना में सैनिक के पद पर तैनात है। एक जुलाई 2026 को अवकाश पर घर आया यशवीर पुराने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में विवेकानंद सिंह, अभय सिंह, ऋषभ सिंह और विवेकानंद के पुत्र कुशल सिंह ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।
राजवीर के अनुसार घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी और अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें