फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से अभद्रता करने वाले दंपती पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना के नरदही गांव में भूमि की पैमाइश के दौरान लेखपाल से अभद्रता करने के आरोप में दंपती के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को नरदही गांव में हलका लेखपाल सैय्यद सादिक अली ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। ग्रामीणों ने गांव निवासी आशाराम पर बंजर भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शिकायत पर लेखपाल भूमि की माप करने गए तो आरोपी ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की और धमकी दी। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया लेखपाल की शिकायत पर आशाराम, इनकी पत्नी व पुत्र कामिल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें