बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में एक विवाहिता की तहरीर पर पति व दूसरी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे की निवासी जुबेदा खानम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका निकाह 11 साल पहले बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी एजाज अहमद के साथ हुआ था। लेकिन ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। पति से उसे दो बच्चे भी हुए। अप्रैल 2022 में ससुरालीजनों ने उसे मारपीट का घर से भगा दिया। दिसंबर 2022 में वह फिर अपने ससुराल गई तो पति व उसकी दूूसरी पत्नी समेत सभी ससुरालीजनों ने मिलकर फिर पिटाई की और घर से भगा दिया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में पति व दूसरी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद