फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का प्रचार करने वाले लिपिक पर केस

Fri, 27 Nov 2015 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने  के साथ ही एफआईआर दर्ज करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। इनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, चाहे वह अधिकारी, कर्मचारी हो अथवा कोई और व्यक्ति।
विज्ञापन



जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात दिनेश शर्मा अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी पत्नी सिया लली उर्फ सीता विकास खंड सिद्धौर के ग्राम पंचायत उस्मानपुर में प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। जिलाधिकारी को दिनेश शर्मा के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत मिली थी, जो प्रथम दृष्टया सही पायी गयी।


जिलाधिकारी ने दिनेश शर्मा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु शासन को लिखा। उनके निलंबन की संस्तुति भी की है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया है कि दिनेश शर्मा के विरुद्ध दंडात्मक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें