फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार बाल-बाल बचे जेलर

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर बना नोकदार डिवाडर हादसे का सबब बनता जा रहा है। शनिवार देर रात फैैजाबाद से लखनऊ जा रही एक नीली बत्ती लगी कार डिवाडर से जा टकराकर पलटने से बच गई। सूत्रों के मुताबिक कार में लखनऊ जेल के जेलर समेत चार लोग सवार थे जो अपना नाम बताने से मना कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन
उधौली हाइवे किनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास एक ऐसा नोकदार डिवाइडर बनाया गया है जो रात को दिखाई न देने से हादसे का सबब बनता जा रहा है। इस डिवाडर में न तो रेडियम की प्लेट लगी हैं न ही कोई संकेतक लगा है। शनिवार देर रात फ ैजाबाद से लखनऊ जा रही नीली बत्ती लगी एक कार इसी डिवाइडर से टकरा गयी।   कार आनियंत्रित होकर ओवरव्रिज हाईवे से अंडर पास लिंक पर आ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला की कार में सवार लखनऊ जेल के जेलर व उनके कुछ साथी थे। हादसे के बाद गाड़ी को सीएचसी परिसर में खड़ी कर सभी लोग बस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
  हाइवे मेंटेनेंस पीएनसी के कौशिक ने बताया कि अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें