बाराबंकी ः शहर में डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार।
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी। मंगलवार की दोपहर शहर में डीएम आवास से चंद कदमों की दूरी पर तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय कार में गोमती नगर लखनऊ निवासी एक महिला, एक युवती और चालक सवार था।
हादसे में तीनों को मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार कार लखनऊ के गोमती नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहित श्रीवास्तव की है। हादसे के बाद लखनऊ से एक दूसरी कार आई जिसमें सवार होकर सभी लखनऊ की ओर चले गए। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि बीएमडब्लू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। सवारों को मामूली चोट आई है।