हाईवे पर जलती हुई कार। स्रोत : नागरिक
गणेशपुर। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट के पास रविवार को गोंडा से बाराबंकी की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। लपटें उठते ही कार सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी ने आनन-फानन कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार कार में सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र निवासी अजीम, सानिया, गुलशन, एहसान और शाहिद सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।