फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को धमका रही पुलिस

Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर शुरू हुई रस्साकसी में प्रत्याशियों ने सत्तापक्ष के मंत्री व पुलिस पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। निंदूरा ब्लॉक के प्रमुख प्रत्याशी ने क्षेत्र के दो थानेदारों पर धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं मसौली में एक प्रत्याशी ने सत्तापक्ष पर अपहरण का आरोप लगाते हुए नामाकंन पत्र खरीदने से रोकने का आरोप लगाया। हालांकि मसौली में हुए विवाद के बाद अधिकारियों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया है।
विज्ञापन


कुर्सी थानाक्षेत्र के बहरौली गांव निवासी विजय कुमार शुक्ला निंदूरा ब्लॉक से प्रमुख का चुनाव लड़ रहे हैं। इनके द्वारा गुरुवार को डीएम, एसपी व राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर आरोप लगाया गया है कि मंत्री फरीद महफूज किदवई के इशारे पर कुर्सी एसओ बृजेश पांडेय व बड्डूपुर एसओ बृजेश सिंह धमका रहे हैं। आरोप है कि सपा प्रत्याशी ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। विजय शुक्ला के साथ ही निंदूरा ब्लाक के कई बीडीसी सदस्योें ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि पुलिस सत्तापक्ष के प्रत्याशी चंद्रशेखर गुप्ता को जिताने के लिए दूसरे प्रत्याशी का उत्पीड़न कर चुनाव लड़ने से रोक रही है। वहीं सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

उधर मसौली ब्लॉक में भी प्रमुख के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को काफी विवाद हुआ। यहां पर पूर्व प्रमुख रईस कुरैशी ने आरोप लगाया कि जब वह नामांकन का पर्चा खरीदने जा रहे थे तभी सपा समर्थित प्रत्याशी यासिर अराफात किदवई ने समर्थकोें के साथ पहुंचकर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद जब एसओ रायसिंह यादव मौके पर पहुंचे तो रईस को छोड़ा गया। विवाद बढ़ता देख एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम नीलम यादव व सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार भी पहुंचे। हालांकि दोपहर बाद रईस कुरैशी ने नामांकन पत्र खरीदा। अधिकारियों ने सभी को समझा-बुझाकर मामला शंात कराया है। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी यासिर अराफात किदवई ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन


इन्होंने वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया था। जिसे मैंने खाली करवा लिया था। उसी के कारण मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाए रहे हैं। मेरी तो किसी बीडीसी से बात तक नहीं होती। सिर्फ खिचड़ी भोज में कुछ लोगों से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

-हाजी फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें