फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 त्रिवेदीगंज क्षेत्र में कटी शिवनाम नहर ।  स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। शिवनाम नहर की पटरी कटने से गेहूं की 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। बृहस्पतिवार रात खेमीपुर व देवीपुर गांव के बीच शिवनाम नहर पटरी कटने से पानी व सिल्ट पास के खेतों में भरने लगा। किसान विजय शुक्ला, रामबहादुर रावत, केतार, पंकज, राजेश, राकेश, रामसमुझ व जुग्गी लाल आदि की गेहूं की करीब 50 बीघा फसल पानी में डूब गई।
विज्ञापन


शारदा सहायक खंड 28 से संचालित नहर खैराबीरू के पास से निकली है। खेमीपुर प्रधान ओमप्रकाश रावत ने बताया रबी सत्र में दो बार नहर पटरी कटने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अवर अभियंता आरएन श्रीवास्तव ने बताया कुछ लोगों द्वारा नहर की पटरी काट दी जाती हैै। जांच कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें