फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटी, 700 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 26 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
शाम तक हो सकी नहर की पटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभागीय देखरेख के अभाव में शनिवार की देर रात गदिया रजबहा गदिया पुलिया के समीप करीब सात फिट कट गया। जिससे आस पास की करीब 700 बीघा गेहूं, सरसों, मसूर व आलू की फसल जलमग्न हो गई। रविवार सुबह खेत आए एक ग्रामीण ने रजबहा कटने की जानकारी गांव वालों को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कटान बंद करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। दोपहर बाद पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शाम को कटान की पटाई की। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई नहीं होने से माइनर उफना गई जिससे वह जगह-जगह कट गई है। 

विकास खंड नवाबगंज के ग्राम गदिया में पुलिया के पास गदिया रजबहा शनिवार देर रात करीब तीन मीटर कट गई। जिससे रजबहा का पानी आस पास के खेताें में भर गया। रविवार की भोर खेत गए विक्रांत सैनी ने खेत में पानी भरा देख ग्रामीणों को रजबहा कटने की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कटी माइनर को पुआल आदि डालकर पाटने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने माइनर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी लेकिन मौके पर आठ घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


माइनर कटने से गेहूं, सरसों व आलू की करीब 700 बीघा फसल डूब गई। जिसमें विजेंद्र शर्मा, सुजीत कुमार, राम चंद्र यादव, विक्रांत सैनी, दीपू यादव, सनत वर्मा, जानकी प्रसाद, मनोज कुमार, संदीप वर्मा, अखिलेश वर्मा, संतोष कुमार, हनुमान वर्मा, साहबान, मो. उस्मान, नागेश्वर यादव, रामचंदर, राम किशोर, रघुवीर यादव, रमेश कश्यप समेत कई किसानों का कई बीघे गेहूं, सरसों, आलू की फसल पानी में डूब गई है।

इन ग्रामीणों ने बताया कि फसल पानी में डूब जाने से यह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। बताया कि इस साल माइनर की सफाई नहीं कराई गई। जिसके चलते माइनर में कटान हो रही है। ग्रामीण दोपहर बाद तक कटी माइनर को बांधने मेें जुटे रहे लेकिन पटान नहीं कर सके। दोपहर बाद पहुंचे सिंचाई कर्मचारियों ने रजबहा की कटान को पाट कर दुरुस्त किया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने सिंचाई अभियंता से किसानों की बरबाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। कहा कि रजबहा की सफाई नहीं होने से रजबहा बार-बार कट रही है। यही रजबहा बारह दिन पूर्व गदिया पुलिया से 150 मीटर दूर कट गई थी। इसके बाद बीते गुरुवार को मलूकपुर के पास कट गई थी जिसे किसानों ने ही पाट कर पानी रोका था। 

गदिया माइनर कट गई थी जिसकी विभागीय कर्मियों द्वारा पटान करा दी गई है। इसके अलावा रजबहा की पटरी को दुरुस्त कराया जाएगा। कभी-कभी किसान ही सिंचाई के लिए रजबहा की पटरी काट लेते हैं और उसकी ठीक से पटाई नहीं करते। पानी छोड़ने के बाद दबाव पड़ने से रजबहा कट जाती है। -आरएन सिंह यादव, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें