कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि होली के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए दोनों देश में फसाद करा सकते हैं। पूनिया बाराबंकी में एमएलसी चुनाव के लिए हो रही वोटिंग में मतदान करने पहुंचे थे।
जिला पंचायत में गुरुवार को को मतदान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद पीएल पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग होली के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए देश में फसाद करा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से लगातार भड़काऊ बयान आ रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई हो रही है और न ही कोई चेतावनी दी जा रही है। इसका मतलब सब कुछ पहले से तय है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने एमएलसी चुनाव में धन बल का प्रयोग और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है।