फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किसान सम्मान निधि के लिए तहसीलों में आज से लगेंगे शिविर

Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण योजना के तहत बुधवार से जिले की सभी तहसीलों पर शिविर लगेंगे। इन शिविरों में किसान भूलेख अंकन एवं बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे। इसके बाद ही सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन



पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान में प्रत्येक तहसील में बुधवार से 23 जून तक निरंतर शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए नवाबगंज तहसील में एडीओ कृषि नवनीत कुमार, रामनगर में धर्मराज, फतेहपुर में विजयराज, रामसनेहीघाट में महेश कुमार, हैदरगढ़ में ज्ञानेंद्र कुमार व सिरौलीगौसपुर में वीरेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


नोडल अधिकारियों के साथ शिविर में कृषि, राजस्व विभाग, जनसेवा केंद्र के प्रतिनिधि व पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उप निदेशक कृषि श्रवण कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने पात्र होते हुए भी पीएम किसान पोर्टल पर अब तक आवेदन न किया हो, भूलेख गलत होने के कारण किस्तें न प्राप्त हो रही हों, आवेदन स्वीकृत न हुआ हो एवं अन्य कारणों से लंबित चल रहा हो, भूलेख सत्यापन, आधार लिंक व ई-केवाईसी न हो पाई हो, वह शिविर में जाकर आवेदन कर सकते हैं। शिविर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें