फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज से लगेंगे आधार बनाने व संशोधन कराने के शिविर

Sat, 01 Aug 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि समेत अन्य संशोधन कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। डाक विभाग ने एक से 29 अगस्त तक चार स्थानों पर विशेष आधार सेवा शिविर लगाने का कार्यक्रम घोषित किया है। इन शिविरों का उद्देश्य उन क्षेत्रों के लोगों को सुविधा देना है, जहां संबंधित डाकघरों में अभी स्थायी आधार सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक शिविर में नया आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ आधार में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। एक से आठ अगस्त तक रामनगर सब पोस्ट ऑफिस में, 10 से 14 अगस्त तक जहांगीराबाद सब पोस्ट ऑफिस में, 17 से 22 अगस्त तक फतेहपुर इलाके के शाहपुर भगौली सब पोस्ट ऑफिस में और 24 से 29 अगस्त तक सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठी के सब पोस्ट ऑफिस में शिविर लगेंगे। डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि इन चारों सब पोस्ट आफिस में अभी तक आधार की सुविधा नहीं थी। इसीलिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
...............................

ये कार्य होंगे।
नया आधार कार्ड बनवाना
नाम, पता और जन्मतिथि में संशोधन
मोबाइल नंबर अपडेट
ई-मेल आईडी अपडेट
बायोमीट्रिक (फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट
बच्चों का आधार नामांकन और आवश्यक अपडेट
............................

क्या लेकर जाना होगा
आधार बनवाने या संशोधन के लिए आवेदक को मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें आवश्यकता के अनुसार पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण और जन्मतिथि संबंधी प्रमाणपत्र शामिल हैं। मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए संबंधित व्यक्ति का स्वयं उपस्थित होना और बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेज मूल रूप में साथ रखें। आधार अपडेट के लिए संबंधित व्यक्ति का उपस्थित होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें