फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार का हुआ इलाज, चार सौ के बने गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सभी 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब सात हजार मरीजों के इलाज के साथ टीकाकरण व जांच की गई। करीब चार सौ लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जांच में एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति भी मिला है।
विज्ञापन

पीएचसी पर लगातार तीसरे रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 196 डॉक्टरों व 359 पैरामेडिकल स्टॉफ ने 7199 लोगों की जांच और इलाज किया। इनमें 3228 महिलाएं, 2652 पुरूष व 1319 बच्च शामिल थे। मेले में सुबह से ही इलाज के लिए लोग पहुंचने लगे। डॉक्टरों ने 166 गंभीर मरीजों को इलाज के जिला अस्पाल रेफर किया। केंद्रों पर 403 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। मेले में सबसे अधिक 879 चर्म रोग के मरीज आए। गैस्ट्रो के 828, सांस संबंधी बीमारी के 796, लीवर के 321, एनीमिक 136 महिलाएं व अन्य बीमारियों के इलाज के लिए लोग पहुंचे। जांच में एक व्यक्ति कैंसर पीड़ित मिला। 19 बच्चे कुपोषित मिले हैं। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि मेले में पीएचसी पर पहुंचे सभी मरीजों की जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाएं भी दी गईं। शनिवार से फाइलेरिया अभियान के तहत 32 सौ लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें