फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर लगेंगे कैमरे, तैनात होगी पीआरवी

Tue, 16 May 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे संकेतक, अवैध कट किए जाएंगे बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ हाईवे की निगरानी के लिए जल्द ही कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पीआरवी भी तैनात की जाएगी। ब्लैक स्पॉट पर संकेतक लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस मार्ग पर भौतिक सत्यापन कर अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। दुर्घटना बहुल क्षेत्र के आसपास एंबुलेंस 102 व 108 मौजूद रहेंगी। ओवरलोड वाहनों व ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में यात्रियों को ढोने पर पूर्ण अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसे कई निर्णय लिए गए। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि जिले में 17 नये ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि हाईवे पर अवैध कटों का भौतिक सत्यापन करें और इन्हें बंद करने का कार्य जल्द पूरा करें। ओवरलोड वाहनों तथा ट्रैक्टर ट्राॅलियों में यात्रियों को ढोने पर पूर्ण अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा ई-रिक्शा के कलर व रूट मार्किंग में तेजी लाने को भी कहा। इस मौके पर सीओ बीनू सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके राम, एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला, बीएसए संतोष कुमार पांडेय, पीटीओ उमाशंकर मिश्र, कमलेश चौबे, उदित भटनागर, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें