फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: समूह से जुड़कर केतकी हुई आत्मनिर्भर, संवारी जिंदगी

Thu, 03 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह से जुड़कर केतकी यादव ने खुद आत्मनिर्भर बन कर अपनी व परिवार की जिंदगी को संवारा है। अब वह गांव क्षेत्र की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित व प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

केतकी ने समूह से ऋण से लेकर पहले सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोली। दुकान ठीक ठाक चलने पर उसने इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर का संचालन भी शुरू कर लखपति दीदी बनने की ओर अपने कदम बढ़ाए हैंं। इससे हर माह होने वाली छह से सात हजार रुपये की आमदनी से उन्होंने खुद के साथ ही परिवार की जिंदगी भी संवारी है।
महीने में 10 हजार रुपये की कमाई शुरू होते ही उन्हें लखपति दीदी का तमगा भी मिल जाएगा। केतकी का कहना है कि मेहनत व लगन के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लखपति दीदी का हिस्सा बनने की ठानी है। भरोसा जताया कि अगले कुछ माह में इस लक्ष्य को पूरा कर लेगी। विकास खंड हरख के सतरिख देहात की रहने वाली केतकी यादव जय मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं।
विज्ञापन

बीते तीन साल से वह समूह के जरिए स्वरोजगारी बनीं। अपने ब्यूटी पार्लर में अन्य युवतियों व महिलाओेें को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। इन्हें ग्रामीण अंचल में वैवाहिक कार्यक्रमों की बुकिंग भी खूब मिलने लगी है। दुकान में सामन की भी बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें