फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार को थम गया। इसके साथ ही सोमवार को होने वाले मतदान की तैयारियां शुरू हो गईं। रविवार को नवीन मंडी स्थल से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने शनिवार को जायजा लिया।
विज्ञापन

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख 79 हजार 827 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। सोमवार को क्षेत्र के 445 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए रविवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान कर्मियों को रविवार सुबह छह बजे नवीन मंडी स्थल बुलाया गया है। पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए छोटे-बड़े 314 वाहन लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के केंद्रों पर पोलिंग पोर्टियों का पहुंचना सुनिश्चित कराएंगे। पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों के लिए मतदान केंद्र पर स्कूल के रसोइया भोजन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें