फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व सपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा, सपा के प्रत्याशियों समेत सात लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व समर्थकों के साथ दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर सपा उम्मीदवार गौरव रावत पार्टी कार्यालय से जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचे। इसके अलावा पांच अन्य लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रेक्षक मौजूद रहे। उपचुनाव के लिए दस लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस बीच सोमवार को कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया नामांकन का एक और सेट दाखिल किया।
विज्ञापन

उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सात लोगों ने अपने पर्चे दाखिल किए। भाजपा व सपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक समेत पार्टियों के कई नेता उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत ने सांसद उपेन्द्र रावत व विधायक शरद अवस्थी के साथ नामांकन का एक सेट सुबह दाखिल किया। जीआईसी मैदान में आयोजित ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की सभा के बाद जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट में दोबारा नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री के साथ विधायक साकेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित समेत कई नेता व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी गौरव रावत के साथ नामांकन कराने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, फरीद महफूज किदवई, राजीव कुमार सिंह, विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफीज आयाज अहमद व कई नेता जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी से रामनाथ, पीस पार्टी से कैलाश नाथ, समदर्शी समाज पार्टी से सुरेश कुमार तथा निर्दलीय रमेश कुमार व गुरूदीन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस के तनुज पुनिया और बसपा के अखिलेश आंबेडकर और नागरिक एकता पार्टी के हरिनंदन सिंह पहले ही नामांकन कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें