बाराबंकी। गोंडा के करनैलगंज से पिकअप वाहन से सब्जी लेने लखनऊ मंडी जा रहे आढ़ती की हादसे में मौत हो गई। जबकि घायल पिकअप चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सफेदाबाद के पास हुआ। गोंडा के करनैलगंज के मोहल्ला परेठ निवासी सब्जी व्यवसायी मो. वसीम पिकअप वाहन से लखनऊ मंडी जा रहे थे।
नगर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सफेदाबाद पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मो. वसीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल पिकअप चालक को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद वसीम के परिवारीजन उसका शव लेकर करनैलगंज चले गए।